BHILWARA

कल्याणम संस्थान ने जहाजपुर की 26 प्रतिभावान बेटियों को वितरित किए टेबलेट



भीलवाड़ा। कल्याणम संस्थान की ओर से राजकीय महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम कन्या विद्यालय जहाजपुर में बुधवार को 26 प्रतिभावान छात्राओं को टेबलेट वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी राजकेश मीणा रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि थानाधिकारी राजकुमार नायक एवं ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शिखा राणावत उपस्थित रहे।



समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी राजकेश मीणा ने छात्राओं को मन लगाकर अध्ययन करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि शिक्षा वह सशक्त हथियार है, जिसके माध्यम से दुनिया को बदला जा सकता है। उन्होंने छात्राओं से डिजिटल संसाधनों का सकारात्मक उपयोग करने का आह्वान किया।



संस्थान के सचिव एवं वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद तिवारी ने बताया कि कोरोना काल के दौरान अनेक छात्राओं के पास मोबाइल या डिजिटल संसाधन नहीं होने के कारण ऑनलाइन पढ़ाई में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। इसी अनुभव से प्रेरित होकर प्रतिभावान बेटियों को टेबलेट उपलब्ध कराने की पहल की गई।

[metaslider id=”6448″]


कार्यक्रम में प्रधानाचार्य पीयूष नागौरी, सांसद प्रतिनिधि धनश्याम नागौरी, व्यापारी मुकेश नागौरी एवं ओम डाणी सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

[metaslider id=”6401″]



गौरतलब है कि जहाजपुर के प्रथम डॉक्टर डॉ. कल्याण लाल शर्मा के नाम पर गठित कल्याणम संस्थान अब तक भीलवाड़ा जिले के विभिन्न विद्यालयों में 200 से अधिक प्रतिभावान विद्यार्थियों को टेबलेट वितरित कर चुका है। इसके साथ ही संस्थान द्वारा महात्मा गांधी अस्पताल में 50 से अधिक ऑयल हीटर उपलब्ध कराए गए, कोरोना काल में मास्क व सैनिटाइज़र वितरण किया गया तथा कंबल बैंक की स्थापना सहित अनेक जनहितकारी कार्य किए गए हैं। संस्थान की कार्यकारिणी में उद्योग, व्यापार, बैंकिंग, शिक्षा, कृषि, पत्रकारिता, दूरसंचार, इंजीनियरिंग, चिकित्सा एवं आईआईटियन जैसे विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ शामिल हैं।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!