BHILWARA

भगवान श्री मांगट देव की 23 वीं पदयात्रा का शाहपुरा में स्वागत

शाहपुरा राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-उपखंड मुख्यालय के शाहपुरा में 23वीं पदयात्रा भगवान मांगट देव माला जी बड़ा खेड़ा की आठ दिवसीय पैदल पदयात्रा शाहपुरा पहुंची जिसका पुष्प वर्षा कर माला पहनाकर तिलक लगाकर चरण छूकर इत्र की खुशबू के साथ जमकर स्वागत किया गया। संस्थापक कालू राम मोटीस बौराणी ने बताया कि मोटीस गोत्र के एवं सकल मीणा समाज के आराध्या कुल देवता भगवान श्रीमांगट देव माला जी की लगातार 23 वर्षों से 8 दिवसीय पैदल यात्रा भगवान के ध्वज एवं विमान बेवाण के साथ भजन एवं डीजे की धुन पर नाचते गाते भगवान के जयकारे लगाते हुए शाहपुरा पहुंची।

मेवाड़ आम चौखला मीणा समाज एवं शाहपुरा शहर वासियों ने पुष्प वर्षा कर माला पहनाकर तिलक लगाकर केसरिया दुपट्टा पहना कर चरण छूकर इत्र की खुशबू के साथ जमकर पलक पावडे बिछा कर भगवान मांगट देव के श्रद्धालु भक्तों का भगवान स्वरूप मानकर स्वागत किया। जहाजपुर रोड सेन समाज की धर्मशाला के स्थान पर पदयात्रा का स्वागत मेवाड़ आम चौखला मीणा समाज अध्यक्ष महावीर मीणा द्वारा हुआ और परिपाटी एवं रिवाज के अनुसार शाम को भगवान की महा आरती एवं मंत्रोचार के साथ के पश्चात महाप्रसाद का वितरण हुआ एवं पद यात्रियों का शाहपुरा में रात्रि विश्राम हुआ। भगवान मांगट देव माला जी की पैदल यात्रा श्यावता से आरंभ होकर चांदनी माता देवली जहाजपुर शाहपुरा कुंडिया कला देवनारायण मालासरी, समेलिया, भीम, बड़ा खेड़ा, टॉडगढ़, रोही पर्वत होते हुए बड़ा खेड़ा भगवान मांगट देव माला जी दर्शन के साथ झंडा चढ़ाने की रस्म करते हुए यात्रा पूर्ण होगी। इस मौके पर पुजारी रामकुमार, सुरेंद्र,कालूराम, किशन लाल, धन्ना, राम, रामकल्याण, शिवराज कजोड़, जगदीश, श्योजी लाल, गोवर्धन, गणपत, मांगीलाल, प्रभु लाल, ओम, जयलाल, रामेश्वर लाल, रामराज, प्रेमचन्द, मन्ना लाल, डूंगर सिंह, राधा देवी, अम्बालाल, कैलाशी देवी, अलोल देवी, फूली देव सहित समिति के सदस्य एवं पदयात्री मौजूद रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!