BHILWARA

*मांडलगढ़ क्षेत्र की सराणा स्कूल के छात्रों ने बढ़ाया गांव का मान, ग्रामीणों ने निकाला छात्रों का जुलूस*


सराणा राजकीय सिनियर सेकण्डरी स्कूल के 38 छात्रों ने 12वी की दी परीक्षा,38 ही हुए प्रथम श्रेणी में उतीर्ण

मांडलगढ़। 12वी कक्षा के परीक्षा परिणाम ने इस बार गावो का ही नही उपखण्ड का नाम जिले रोशन किया है। हम बात कर रहे है उपखण्ड क्षेत्र के सराणा राजकीय सीनियर सेकंडरी की
12वी के छात्रों की। इस स्कूल में सभी  38 छात्रों ने परीक्षा दी और सभी प्रथम श्रेणी में उतीर्ण भी हुए है। छात्रों का मार्गदर्शन विद्यालय के संस्थाप्रधान  राकेश कुमार उदय व इनके स्टाफ द्वारा  नियम व तरिके से छात्रों का कुशल अध्यापन कार्य करवाकर यह उपलब्धि प्राप्त की है। ग्रामीण लादूलाल कुमावत, गोपाल लाल जाट,जगदीशचंद्र शर्मा,धन्ना लाल कुमावत,
शैतान कुमावत,
लोकेश सेन,
अशोक कुमावत,
राजेश चौधरी सहित अन्य ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए 12वी कक्षा के परीक्षा परिणाम में सभी 38 छात्रों के प्रथम श्रेणि से उतीर्ण होने पर गांव में ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला व श्रेष्ठ अंकों से उतीर्ण हुए छात्रों का उत्साहवर्धन किया। ग्रामीणों ने विद्यालय स्टाफ का फूल-मालाओं से स्वागत किया वही जगह-जगह छात्रों की ग्रामीणों द्वारा होंसला अफजाई की गई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की गई। उधर छात्रों के प्रथम श्रेणी में उतीर्ण होने पर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल नजर आया।

Related Articles

Back to top button