BHILWARA

18 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, शाहपुरा में आज होगा शिलान्यास समारोह


शाहपुरा। मूलचन्द पेसवानी
शाहपुरा के विकास को नई रफ्तार देने वाला ऐतिहासिक दिन शनिवार 4 अप्रैल आज है। जब शाहपुरा उपखंड मुख्यालय पर 18 करोड़ रुपए की लागत से 8 महत्वपूर्ण नवनिर्माण कार्यों का भव्य शिलान्यास एवं भूमि पूजन समारोह आयोजित होगा। अपरान्ह 3.15 बजे डाक बंगला परिसर में होने वाले इस आयोजन को लेकर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भीलवाड़ा लोकसभा सांसद दामोदर अग्रवाल मौजूद रहेंगे, जबकि अध्यक्षता शाहपुरा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा करेंगे। आयोजन को लेकर शहर में विभिन्न वर्गों में इन विकास कार्यों को लेकर उम्मीदों की नई किरण जगी है।
विधायक कार्यालय से जारी ब्रीफ के अनुसार इस अवसर पर 11 करोड़ 9 लाख रुपए की लागत से ऑडिटोरियम निर्माण, 2 करोड़ रुपए से डाक बंगले के नवीन भवन, 4 करोड़ 16 लाख रुपए से बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय का निर्माण शुरू होगा। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में भी कई सौगातें मिलेंगी, जिनमें विभिन्न स्कूलों में कक्षा कक्ष निर्माण, राजकीय महाविद्यालय में आईटीसी लैब व स्मार्ट क्लास, गर्ल्स स्कूल में टीन शेड और मॉडल स्कूल में डोम निर्माण जैसे कार्य शामिल हैं। इन विकास कार्यों से शाहपुरा में शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं को नई मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!