BHILWARA

रामनिवास धाम में दूसरे दिन भी राशन सामग्री का वितरण


महाप्रभु रामचरणजी के उपदेश आज भी प्रासंगिक- संत नवनीध
शाहपुरा-मूलचन्द पेसवानी
रामस्नेही संप्रदाय के आद्याचार्य महाप्रभु स्वामी रामचरण महाराज के 228 वा निर्वाण महोत्सव के साप्ताहिक आयोजन के क्रम में शनिवार को भी जरूरत मंद परिवारों को राशन सामग्री का वितरण किया गया। इससे पूर्व बारादरी में पाठ का आयोजन हुआ तथा कार्यवाहक भंडारी संत नवनीध राम महाराज के प्रवचन हुए।


दिनांक 03 अप्रैल से 07 अप्रैल 2026 श्री रामनिवास धाम शाहपुरा के अंतर्गत आज द्वितीय दिन षनिवार को कार्यवाहक भंडारी संत नवनिधराम राम के प्रेरणा से लीलावती मुरलीधर सोनी मानवत (महाराष्ट्र ) की ओर से 25 जरूरत मंद परिवारों को राशन सामग्री का वितरण  हुआ सोनी परिवार को रामनिवास धाम के और से बहुत बहुत साधुवाद। 
कार्यवाहक भंडारी संत नवनीध राम महाराज ने कहा कि महाप्रभु आद्याचार्य द्वारा अपने अनुभवों पर आधार संप्रदाय का ग्रंथ अणभैवाणी के उपदेश आज भी प्रांसगिक है। गुरू के प्रति सच्ची निष्ठा ही यही होती है कि उनके द्वारा बताये मार्ग पर चले तथा उनके उपदेशों को आत्मसात करें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!