सप्तदिवसीय महामृत्युंजय जाप एवं रुद्राभिषेक: देव नगर हुआ भक्तिमय

BHILWARA
Spread the love


भीलवाड़ा | गोपाल तिवारी
भीलवाड़ा क्षेत्र के मालोला रोड स्थित देव नगर का प्रसिद्ध ‘श्री जबरदस्त बालाजी मंदिर’ इन दिनों भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्म का भव्य केंद्र बन गया है। यहां आयोजित सप्तदिवसीय महामृत्युंजय जाप एवं रुद्राभिषेक अनुष्ठान ने पूरे क्षेत्र को शिवमय बना दिया है।
30 मार्च से 5 अप्रैल तक चल रहे इस दिव्य आयोजन में प्रतिदिन भगवान शिव परिवार का भव्य रुद्राभिषेक, अलौकिक श्रृंगार और मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन किया जा रहा है। मंदिर परिसर में सुबह से देर रात तक गूंजते वैदिक मंत्र, घंटों-घड़ियालों की मधुर ध्वनि और श्रद्धालुओं की अपार भीड़ वातावरण को पूर्णतः आध्यात्मिक बना रही है।


इस पूरे अनुष्ठान का विशेष आकर्षण है —
प्रतिदिन सात विद्वान ब्राह्मणों द्वारा वेद मंत्रों के साथ महामृत्युंजय जाप
भगवान शिव परिवार का विशेष रुद्राभिषेक
जबरदस्त हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना
आचार्य श्री कृष्णा बाबू जी महाराज के सान्निध्य में यह आयोजन अत्यंत अनुशासित और शास्त्रोक्त विधि से सम्पन्न हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में शिव भक्ति की गंगा निरंतर प्रवाहित हो रही है, जिससे पूरे क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक चेतना का संचार हो रहा है। शिव परिवार का दिव्य स्वरूप बना आकर्षण का केंद्र
प्रतिदिन भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार और विशेष महाआरती श्रद्धालुओं को भावविभोर कर रही है। शिव परिवार की झलक पाने मात्र से ही भक्तों के हृदय में अद्भुत शांति और आस्था का संचार हो रहा है। हनुमान जी की विशेष महिमा
मंदिर की मान्यता है कि यहां हनुमान जी को नारियल और चोला अर्पित करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यही कारण है कि विशेष रूप से मंगलवार और शनिवार को यहां हजारों श्रद्धालु दूर-दराज से दर्शन हेतु पहुंच रहे हैं।
विप्र सेवा और वैदिक परंपरा का अनुपम संगम
प्रतिदिन ब्राह्मणों का तिलक, सम्मान और सेवा की जा रही है, जो इस आयोजन की गरिमा को और बढ़ा रहा है।
इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान में पंडित आचार्य कृष्ण बाबू दाधीच (भोजरास), पंडित संजय शास्त्री, पंडित कुलदीप दाधीच, पंडित नारायण दाधीच, पंडित राकेश दाधीच, पंडित लोकेश दाधीच एवं पंडित गोपाल तिवारी सहित विद्वान ब्राह्मणों द्वारा निरंतर रुद्री पाठ एवं महामृत्युंजय जाप किया जा रहा है।
साथ ही नारायण लाल दाधीच, कौशल्या देवी दाधीच, गोरी शंकर तिवारी, देवकीनंद तिवारी सहित अनेक श्रद्धालु इस पुण्य आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त कर रहे हैं।

हर दिन उमड़ती श्रद्धालुओं की भीड़ इस बात का प्रमाण है कि ‘जबरदस्त बालाजी’ मंदिर अब क्षेत्र में आस्था का प्रमुख धाम बन चुका है।
देव नगर में भक्ति का अद्भुत संगम — शिव कृपा और श्रद्धा का अनुपम दृश्य, जहां हर हृदय में बस रहा है ‘हर हर महादेव’ का जयघोष

महामृत्युंजय जाप का समापन 5 अप्रैल को किया जाएगा