पुरुषोत्तम मास में हुआ गौदान, वैदिक विधि से पूजन-अर्चन

BHILWARA
Spread the love





भीलवाड़ा, 28 मई।
हरी शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर में पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम जी उदासीन के सानिध्य में धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। इस दौरान दिलीप ह्रपलानी द्वारा श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर के पुजारी पंडित मुरारी जी को विधिवत गौदान किया गया।
गौदान से पूर्व नौ वैदिक ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गौमाता का पूजन-अर्चन कराया गया। पूरे आश्रम परिसर में धार्मिक एवं भक्तिमय वातावरण बना रहा। महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम जी उदासीन ने कहा कि सनातन धर्म एवं शास्त्रों में गौदान को सभी दानों में श्रेष्ठ और अत्यंत पवित्र माना गया है। उन्होंने कहा कि गौदान करने से मनुष्य के पापों का शमन होता है तथा मृत्यु के पश्चात मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। कार्यक्रम में संत मायाराम, संत राजाराम, संत गोविंद राम, संत ईशान राम, संत सुयज्ञ राम, पंडित सत्यनारायण शर्मा सहित अनेक संत-महात्मा, श्रद्धालु एवं धर्मप्रेमीजन उपस्थित रहे।