तिलस्वा महादेव धाम में ज्येष्ठ पूर्णिमा पर हवन, क्षेत्र की खुशहाली व समृद्धि की कामना

BHILWARA
Spread the love



बिजौलिया।( नरेश धाकड़)उपरमाल क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल तिलस्वा महादेव धाम में ज्येष्ठ पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति के साथ विशेष हवन-पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना कर क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि एवं अच्छी वर्षा की कामना की।
कार्यक्रम में तिलस्वा महादेव धाम ट्रस्ट के सचिव मांगीलाल धाकड़ ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन में आहुतियां अर्पित करते हुए उपरमाल क्षेत्र के किसानों, व्यापारियों एवं आमजन के जीवन में खुशहाली आने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता मजबूत होती है।
हवन के पश्चात महादेव का विशेष अभिषेक एवं पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारों के साथ धर्म लाभ अर्जित किया। आयोजन के दौरान उपस्थित भक्तों ने क्षेत्र में उत्तम वर्षा, कृषि उत्पादन में वृद्धि तथा जनकल्याण की मंगलकामना की।
धाम परिसर में पूरे दिन भक्तिमय माहौल बना रहा तथा श्रद्धालुओं ने महादेव के दर्शन कर परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। आयोजन के सफल संचालन में ट्रस्ट पदाधिकारियों एवं स्थानीय श्रद्धालुओं का विशेष सहयोग रहा।