वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत ग्राम पंचायत बाकरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

BHILWARA
Spread the love


शक्करगढ़। राज्य सरकार के “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” के तहत ग्राम पंचायत बाकरा क्षेत्र में विभिन्न जागरूकता एवं जनभागीदारी कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।


कार्यक्रम के दौरान जल बचाने, पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण तथा अधिक से अधिक पौधारोपण करने का संदेश दिया गया। ग्रामीणों को बताया गया कि जल संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। अभियान के तहत गांव में स्वच्छता, जल स्रोतों की देखरेख एवं जल के सदुपयोग को लेकर भी चर्चा की गई उप प्रशासक सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में जल संरक्षण सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है। यदि आज पानी बचाने के प्रति गंभीर प्रयास नहीं किए गए तो आने वाली पीढ़ियों को भारी संकट का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने ग्रामीणों से घर-घर जल बचाने का संकल्प लेने एवं जल संरक्षण अभियान को जन आंदोलन बनाने की अपील की।
इस अवसर पर प्रशासक निशा वीरेंद्र मीना, ग्राम विकास अधिकारी नरेंद्र कुमार मीना, उप प्रशासक सत्यनारायण शर्मा, पूर्व सरपंच राकेश खटीक, कनिष्ठ लिपिक कांता मीणा, सीएचओ अनीता गुर्जर, सोजीराम गुर्जर, बालचंद गुर्जर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।