किशनपुरा में 13 मोटरों की केबल चोरी, किसानों ने बरूदनी चौकी में दि रीपोर्ट

BHILWARA
Spread the love



बड़लियास (रोशन वैष्णव)
बरूदनी/  किशनपुरा के किसानों ने खेतों में लगातार हो रही केबल चोरी की घटनाओं को लेकर बरूदनी चौकी प्रभारी रणजीत सिंह मीणा को रीपोर्ट दि जल्द कार्रवाई की मांग की है। किसानों ने बताया कि अज्ञात चोरों ने कृषि कुओं पर लगी करीब 13 मोटरों की केबल चोरी कर ली, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।


रिपोर्टर में बताया गया कि चोरी की घटनाओं से सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है और किसानों में भय का माहौल बना हुआ है। किसानों ने चोरी की घटनाओं का खुलासा कर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की।


इस दौरान रामनारायण सोमानी, माधूलाल धाकड़, कालूलाल अहीर, हीरालाल धाकड़, प्रभूलाल धाकड़, छितरलाल धाकड़, नानूराम धाकड़ एवं माधूलाल धाकड़ सहित कई किसान उपस्थित रहे।
चौकी प्रभारी रणजीत सिंह मीणा  मीठालाल मीणा रवि  चोधरी ने किसानों को आश्वस्त किया कि मामले की गंभीरता से जांच कर जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।