गजानंद जोशी जहाजपुर,पारोली क्षेत्र के बेड़ूदा में खेड़ा खूट महारानी के आयोजित भजन संध्या में भक्तिमय वातावरण में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिरकत की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक गोपीचंद मीणा का आयोजक मंडल ने बुलडोजर से फूलों की वर्षा, साफा और पारंपारिक माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।

स्वागत के दौरान भजन प्रस्तुत किए और प्रस्तुति के दौरान उन्होंने गोपीचंद मीणा के लिए गीत प्रस्तुत करते हुए कहा — “दिल में बस गया रे गोपी, है ये युवा दिलों की शान” — जिस पर युवा और मीणा समर्थक सहित भाजपा कार्यकर्ता झूम उठे,,,विधायक के वादे: सड़क, पानी और नहर मरम्मत।भजन संध्या के दौरान प्रशासक गोपाल सिंह कानावत ने मंच से विधायक को स्थानीय समस्याओं के बारे में अवगत कराया। इस पर विधायक गोपीचंद मीणा ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि स्थानीय विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने रतन सागर बांध की नहर की मरम्मत करवाने, विश्रांति गृह निर्माण करवाने,कांटी मोड़ से आसावरी तक सड़क निर्माण तथा बिजली और पेयजल सुविधाओं को बेहतर करने सहित कई विकास परियोजनाओं की घोषणा की। विधायक ने ग्रामीणों से जमीनी समस्याओं की वास्तविक जानकारी लेने का आश्वासन दिया और कहा कि प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का समाधान कराया जाएगा,,,ग्रामीणों की मांगें कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विधायक को सड़क, बिजली, पानी सहित अन्य स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया। कई ग्रामीणों ने शिकायत की कि बरसात के बाद नाले-नहरों की रूटिंग व मरम्मत की आवश्यकता है तथा कुछ दूरी पर सड़क की हालत खस्ता है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। विधायक ने मौके पर जिला प्रशासन व संबंधित विभागों को निर्देश देने का भरोसा दिलाया।
