BHILWARA

काछोला तहसील को मिला पहला तहसीलदार, भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया विधायक खंडेलवाल का आभार

विक्रम सिंह @काछोला

राजस्थान सरकार के राजस्व विभाग ने जारी की 266 तहसीलदार ट्रांसफर आदेश में काछोला में नायब तहसीलदार से तहसीलदार क्रमोन्नत करने पर क्षेत्र भाजपा कार्यकर्ताओं ने मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल का आभार प्रकट किया व क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को मुंह मीठा कर खुशी जाहिर की
भाजपा नेता संदीप सोनी ने बताया कि
हाल ही में राजस्थान सरकार के राज्य बजट में काछोला को उपतहसील से तहसील में क्रमोन्नत करने के बाद सरकार ने तहसीलदार की न्युक्ति की जिस पर क्षेत्र के सभी भाजपा नेताओं ने मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल का आभार प्रकट करते हुए खुशी जाहिर की , वहीं थल पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि हरीश चौधरी ने बताया कि मांडलगढ़
विधायक गोपाल खंडेलवाल ने कहा कि की पूर्ववर्ती सरकार ने शाहपुरा जिला बनाया था जिस पर मांडलगढ़ क्षेत्र की आठ ग्राम पंचायतों को जहाजपुर उपखंड में सम्मिलित कर दिया जिस पर राजस्थान में भाजपा सरकार आने के पश्चात आठों ग्राम पंचायतों के कुछ विभाग वापस मांडलगढ़ में जोड़ दिए हे लेकिन राजस्व विभाग नहीं हुआ है जिसको जल्द से जल्द मांडलगढ़ में जोड़ दिया जाएगा व समस्त कार्यालय उपखंड अधिकारी मांडलगढ़ के अधीन होंगे ! इस दौरान भाजपा नेता संदीप सोनी हरीश चौधरी थल , GSS अध्यक्ष लादू लाल धाकड़, ज्वाला प्रसाद बारेठ,सोजी गुर्जर राजगढ़, सत्यनारायण वैष्णव व कई भाजपा नेता मौजूद रहे

हाल ही में विधायक गोपाल खंडेलवाल ने जन्मदिवस के उपलक्ष पर आयोजित काछोला में कार्यकर्ता स्नेहमिलन में कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया था जल्द से जल्द तहसीलदार लगाया जाएगा व वापस आठों पंचायतों को मांडलगढ़ में जोड़ जायेगा

काछोला तहसील के प्रथम तहसीलदार होंगे शैतान सिंह मीणा :-

काछोला तहसील के प्रथम तहसीलदार शैतान सिंह मीणा होंगे जो वर्तमान में देवली टोंक में पदस्थापित थे

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!