BHILWARA

भीलवाड़ा ऑप्टिकल्स एसोसिएशन द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित



भीलवाड़ा ऑप्टिकल्स एसोसिएशन द्वारा आज सुबह पटेल नगर स्थित स्विफ्ट कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा हरित वातावरण को प्रोत्साहित करना रहा।

एसोसिएशन के अध्यक्ष राज कुमार केसवानी ने बताया कि वृक्षारोपण अभियान के तहत कॉलेज परिसर में विभिन्न पौधे लगाए गए। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं और प्रत्येक व्यक्ति को इनके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।

इस अवसर पर एसोसिएशन के सुनील लखानी, अंकित निहलानी, कमल राजानी, ओम प्रकाश सेन, प्रहलाद गर्ग एवं दिनेश शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में स्विफ्ट कॉलेज के डायरेक्टर ऋषि शामसुखा भी उपस्थित रहे। उन्होंने एसोसिएशन के इस पर्यावरणीय प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!