सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर क्षेत्र के लसाड़िया गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से शिक्षकों के तबादले को लेकर आज गुरुवार सुबह विद्यार्थी ने विद्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और एक शिक्षक के तबादले को निरस्त करने की मांग कर रहे हैं । प्राप्त जानकारी के अनुसार लसाड़िया विद्यालय से मंगलवार देर रात को तीन शिक्षकों का तबादला हुआ, जिस पर आज गुरुवार सुबह विद्यार्थियों ने विद्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और मांग कर रहे हैं कि शिक्षक हेमराज सिंह का तबादला निरस्त किया जाए ।।
