गजानंद जोशी जहाजपुर,पडेर ग्राम पंचायत के बजरंग वाटिका परिसर में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।लोगों के अटके काम को प्राथमिकता दी गई इसी दौरान ग्राम पंचायत पंडेर द्वारा जरूरतमंद परिवारों को निशुल्क पटे वितरित किए गए।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक गोपीचंद मीणा,पूर्व प्रधान प्रतिनिधि किशोर शर्मा,उपखंड अधिकारी,विकास अधिकारी,नायब तहसीलदार आदि मौजूद रहे।कार्यकर्ताओं द्वारा सभी का माला साफा पहनाकर स्वागत किया गया वहीं ग्राम पंचायत की संबंधित समस्याओं से अवगत करवाया गया।शिविर के दौरान कई समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया।इस दौरान प्रशासक शंकर लाल गुर्जर,विकास अधिकारी अभिषेक मीणा,भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामवासीय मौजूद रहे।
