BHILWARA
*सेवा सप्ताह के अंतर्गत,विधायक मीणा ने किया क्षेत्र में सैकड़ो पौधों का रोपण*

गजानंद जोशी जहाजपुर,विधानसभा क्षेत्र में विधायक गोपीचंद मीणा के जन्म दिवस के उपलक्ष में मनाए जा रहे।सेवा पखवाड़े के तहत हुआ कई ग्राम पंचायतो में वृक्षारोपण।विधायक गोपीचंद मीणा के जन्मदिवस के उपलक्ष में क्षेत्र की ग्राम पंचायत में सैकड़ो पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।इस दौरान बैई ग्राम पंचायत में कई कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।विधायक मीणा ने बताया आज अपने कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों से मिला अपार स्नेह,आत्मीयता और शुभकामनाएँ मीली।इस जन्मदिन को जीवन के सबसे यादगार पल बना दिए।आप सभी का यह प्रेम,विश्वास और आशीर्वाद मुझे निरंतर जनसेवा के पथ पर समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा।



