BHILWARA

*पंडेर मार्केट में जल भराव की समस्या,दुकानदारो ने की समाधान की मांग*




गजानंद जोशी जहाजपुर,क्षेत्र की पंडेर ग्राम पंचायत मैं जहाजपुर रोड पर बनी ग्राम पंचायत की दुकानों के बाहर जल भराव की समस्या लंबे समय से बरकरार है।इन दीनों  दुकानदारों सहित राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय दुकानदारों ने बताया पंचायत की दुकानों के बाहर जल भराव की समस्या काफी पुरानी है लगातार जिम्मेदारों को अवगत करवाने के बावजूद भी इतने सालों से समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।यहां बरसात के समय राहगीरों को पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।इस कारण दुकानदारों के रोजी-रोटी का संकट भी खड़ा हो गया है।मौजूद लोगों ने बताया पंडेर जैसी बड़ी एवं विकसित ग्राम पंचायत में मार्केट में जल भराव की समस्या कई सवाल खड़े करती है।दुकानदारों ने पंचायत प्रशासन से मार्केट में जल भराव की समस्या के जल्द समाधान की मांग की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!