आजादी के रंगों से सजेगी कला की दुनिया, 9 अगस्त को होगी “रंग तरंग” पेंटिंग प्रतियोगिता

BHILWARA
Spread the love



भीलवाड़ा। दीपिका आर्ट गैलरी एवं दीपिका आर्ट अकादमी द्वारा नेशनल आर्टिस्ट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 9 अगस्त को “रंग तरंग – आजादी के रंग, कला के संग” विषय पर भव्य पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

आयोजक दीपिका पाराशर ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों, युवाओं एवं कला प्रेमियों में देशभक्ति और रचनात्मकता की भावना को प्रोत्साहित करना है। प्रतियोगिता में जूनियर, सीनियर एवं सुपर सीनियर तीन आयु वर्गों में प्रतिभागियों को अपनी कला का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने बताया कि हर आयु वर्ग के छात्र-छात्राएं प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। कार्यक्रम का आयोजन दीपिका आर्ट अकादमी, शास्त्री नगर, भीलवाड़ा में किया जाएगा।

प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

पंजीकरण एवं संपर्क:
📞 9783244232