सीताकुंड महादेव मंदिर समिति के अध्यक्ष बने बनवारी लाल शर्मा

BHILWARA
Spread the love



खेराड़ के 12 गांव व ऊपरमाल क्षेत्र के प्रतिनिधियों की बैठक में सर्वसम्मति से हुआ चयन

बिजोलिया।
प्राचीन तीर्थ स्थल सीताकुंड महादेव में सोमवार को खेराड़ क्षेत्र के 12 गांव एवं ऊपरमाल क्षेत्र के श्रद्धालुओं और प्रतिनिधियों की उपस्थिति में मंदिर समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंदिर समिति के अध्यक्ष पद के चयन को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से बिजोलिया निवासी बनवारी लाल शर्मा को सीताकुंड महादेव मंदिर समिति का अध्यक्ष चुना गया। उनके अध्यक्ष चुने जाने पर उपस्थित लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए मंदिर के धार्मिक एवं विकास कार्यों को मिल-जुलकर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

बैठक में पृथ्वीराज सिंह, भानु प्रताप सिंह, शिवराज सिंह, सज्जन सिंह, धर्मराज तेली, हीरालाल तेली, सुरेशलाल तेली, श्याम सिंह, शैतान सिंह, लक्ष्मण बैरागी, गोपाल, चंदन, मांगीलाल गुर्जर, नंदकिशोर तेली, चांदमल माली, दिनेश मेवाड़ा, डॉ. धर्मेंद्र, रामदयाल, बाबूलाल शर्मा सहित खेराड़ एवं ऊपरमाल क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। बैठक का समापन मंदिर एवं क्षेत्र के विकास तथा धार्मिक गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प के साथ हुआ।