प्लास्टिक मुक्त जीवन का संदेश: विद्यार्थियों को दिए स्टील के टिफिन

BHILWARA
Spread the love


शक्करगढ़
प्लास्टिक से दूरी और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शक्करगढ़ में अनूठी पहल की गई। कक्षा 10 में अध्ययनरत जो विद्यार्थी रोजाना मध्यान्ह भोजन प्लास्टिक के डिब्बों में लेकर आते थे, उन्हें विद्यालय के व्याख्याता बाबूलाल मीणा ने स्टेनलेस स्टील के टिफिन प्रदान किए।

बाबूलाल मीणा ने विद्यार्थियों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में समझाते हुए दैनिक जीवन में प्लास्टिक का उपयोग कम करने और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी आदतों में बदलाव से भी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा संदेश दिया जा सकता है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य रामेश्वर प्रसाद मीणा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों में शुरू से ही प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली की आदत विकसित करना जरूरी है। विद्यालय स्तर पर ऐसी पहल विद्यार्थियों को केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारी का पाठ भी पढ़ाती है।