Bhilwara News

चांदजी की खेड़ी में नवरात्र महोत्सव कल से, नौ दिन गूंजेगी डांडिया की खनक

आकर्षक विद्युत सजावट से सजाया पांडाल, प्रतिदिन आरती के बाद होंगे डांडिया व सांस्कृतिक कार्यक्रम

सलावटिया (विकास जैन)। चांदजी की खेड़ी गांव में डांडिया क्लब के तत्वावधान में रविवार से नौ दिवसीय नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ होगा। आयोजन को लेकर पांडाल तैयार किया गया है, जिसे आकर्षक विद्युत सजावट से सजाया गया है। महोत्सव के दौरान विधि-विधान से माता रानी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

आयोजकों के अनुसार, प्रतिदिन शाम 7:30 बजे माता रानी की भव्य आरती होगी। इसके बाद डांडिया नृत्य सहित भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में मनोज सोनी, लोकेश सेन, रतन ब्रह्मभट्ट, विकास जैन सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!