Bhilwara News

पंचायत चुनाव को लेकर काछोला थाना क्षेत्र में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

थाना प्रभारी बालकिशन शर्मा के नेतृत्व में निकाला फ्लैग मार्च, शांतिपूर्ण चुनाव का दिया संदेश

काछोला, संवाददाता असलम रंगरेज।

काछोला – आगामी पंचायती राज चुनाव को मध्य नजर रखते हुए काछोला थाना क्षेत्र में पुलिस की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया। थाना प्रभारी बालकिशन शर्मा के नेतृत्व में किए गए फ्लैग मार्च के माध्यम से आमजन को सुरक्षा का संदेश दिया गया तथा चुनाव के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई।
फ्लैग मार्च का उद्देश्य आगामी पंचायत चुनाव के दौरान क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखना, आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करना तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जागरूकता बढ़ाना रहा।
इस दौरान पुलिस ने आमजन से अपील की कि चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों और अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।
थाना प्रभारी बालकिशन शर्मा के नेतृत्व में पुलिस की इस कार्रवाई के जरिए क्षेत्रवासियों को यह संदेश दिया गया कि चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। पुलिस प्रशासन ने आमजन से शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने और नियमों का पालन करने की अपील की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!