Bhilwara News

इंदिरा गांधी के बलिदान और सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण को किया याद, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

बिजोलिया। देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले महान नेताओं को शनिवार को बिजोलिया में श्रद्धापूर्वक याद किया गया। ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि तथा देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के देश के प्रति समर्पण और उनके बलिदान को याद किया, वहीं सरदार पटेल के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और रियासतों के एकीकरण में उनके ऐतिहासिक योगदान को स्मरण किया।

कार्यक्रम में बाबूलाल नायक, शक्तिनारायण शर्मा, मुकेश खटीक, रंजीत सिंह कानावत, रईस पेंटर, छितर भील, रवि खटीक, किशन कुमार खटीक, ऋतुराज मीणा एवं कमल नायक सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!