खेरूना, टिटोड़ा जागीर व मनोहरपुरा में नवनिर्वाचित सरपंचों ने संभाली कमान, पदभार ग्रहण समारोह में गूंजे विकास के मुद्दे।

कांग्रेस नेता बाबूलाल मीणा का भाजपा पर निशाना, बोले- कांग्रेस सरकार के कार्यों का लोकार्पण कर रही भाजपा, खुद के काम गिनाने के लिए कुछ नहीं
शक्करगढ़। क्षेत्र की ग्राम पंचायत खेरूना, टिटोड़ा जागीर एवं मनोहरपुरा में नवनिर्वाचित सरपंचों ने पदभार ग्रहण कर पंचायत की कमान संभाली। तीनों ग्राम पंचायतों में आयोजित पदभार ग्रहण कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित सरपंचों का स्वागत कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
खेरूना ग्राम पंचायत में नवनिर्वाचित सरपंच नरेंद्र सिंह राजपूत, टिटोड़ा जागीर में किशन मेघवाल तथा मनोहरपुरा में गमराज कंवर कुलदीप सिंह ने पदभार ग्रहण किया।
इस अवसर पर टिटोड़ा जागीर में आयोजित पदभार ग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता एवं बेइ सरपंच बाबूलाल मीणा ने भाजपा नेताओं पर राजनीतिक निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा नेताओं ने क्षेत्र में केवल कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में करवाए गए विकास कार्यों का लोकार्पण किया है। उनके पास खुद के करवाए गए विकास कार्यों को गिनाने के लिए कुछ नहीं है।
उन्होंने कहा कि पूर्व राज्य मंत्री धीरज गुर्जर ने अपने डेढ़ साल के कार्यकाल में क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी और विकास कार्यों के माध्यम से क्षेत्र को आगे बढ़ाने का प्रयास किया। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में क्षेत्र को विकास की कई सौगातें मिलीं।
कार्यक्रम में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह कानावत, बेइ सरपंच बाबूलाल मीणा, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण सेन, पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशी मीरा देवी मीणा एवं सामाजिक कार्यकर्ता किशन गुर्जर सहित कई जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पंचायतों में विकास की नई उम्मीद
नवनिर्वाचित सरपंचों के पदभार ग्रहण के साथ ही ग्रामीणों को गांवों में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। अब ग्रामीणों की नजरें पंचायतों में सड़क, पानी, बिजली, स्वच्छता एवं मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों पर रहेंगी।



