Bhilwara News

गोवर्धन पूजा पर शहीद गौरक्षक मुरलीधर बोहरा गौशाला में गौसेवा, गौमाता को खिलाई गुड़-लापसी

नंदी पूजन के साथ गौमाता की आराधना, गौसेवकों ने लिया सेवा और संरक्षण का संकल्प

बिजौलिया । गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर शहीद गौरक्षक मुरलीधर बोहरा गौशाला में गौसेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान गौमाता को गुड़-लापसी का भोग अर्पित किया गया तथा नंदी और गौमाता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की गई। कार्यक्रम में गौसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर गौसेवा एवं जीवदया का संदेश दिया।

आयोजन के दौरान गौमाता को गुड़-लापसी खिलाकर उनकी सेवा की गई। उपस्थित लोगों ने गौसंरक्षण और बेजुबान पशुओं की देखभाल को सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए सेवा कार्यों में निरंतर सहयोग का आह्वान किया।

इस अवसर पर रामफूल धाकड़, मोनिका सोनी, अजन्ता धाकड़, एडवोकेट सुमित जोशी, विक्रम सोनी, छितर भील, संजय मालवीय, किशन खटीक, रमेश खटीक, निर्मल मेहर, देवेन्द्र धोबी, सोदान गुर्जर, पंकज धाकड़, शंकर धाकड़, हेमन्त भदोरिया, कमल नायक, मनीष धाकड़, यशवन्त सिंह पुंगलिया, ऋतुराज मीना, शिव प्रजापत, मनोज सिंह, रतनलाल शेट्टी, दीपक, चन्दन सिंह, त्रिलोक सिंह, अनुराग नायक, सुरेश धाकड़ एवं दीपूशंकर लक्षकार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!