Bhilwara News
बरूंदनी ने जीता जलेरी क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब, जलेरी पाइरेट्स क्लब रही उपविजेता

बिजोलिया । क्षेत्र के जलेरी के नया गांव में आयोजित जलेरी क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को जलेरी पाइरेट्स क्लब और बरूंदनी की टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में बरूंदनी की टीम ने जीत दर्ज कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया, जबकि जलेरी पाइरेट्स क्लब को उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा। विजेता टीम को 51 हजार रुपए तथा उपविजेता टीम को 21 हजार रुपए का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।
आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट के सभी मुकाबले 10-10 ओवर के खेले गए। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में निर्मल, धर्मराज, अशोक एवं नारायण का सहयोग रहा।






















































