Bhilwara News

शिवसेना ने भीलवाड़ा जिले में संगठन का विस्तार कर पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी , बिजौलिया के सत्यनारायण उप जिला प्रमुख ओर आशीष बने तहसील प्रमुख

बिजौलिया। बालासाहेब आनंद दिघे के विचारों से प्रेरित शिवसेना के राष्ट्रीय प्रमुख एवं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के निर्देशानुसार तथा राजस्थान प्रदेश प्रमुख मनजीत सिंह पाल के आदेश पर राजस्थान कार्यकारी प्रमुख नरेंद्र सिंह राजावत ने भीलवाड़ा जिले में संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं।

इसके तहत संजय सोनी को भीलवाड़ा जिला प्रमुख (ग्रामीण), सत्यनारायण कंडारा को जिला उप प्रमुख (ग्रामीण) तथा आशीष राठौर को बिजौलिया तहसील प्रमुख नियुक्त किया गया। नियुक्ति के दौरान सभी पदाधिकारियों ने संगठन की रीति-नीति, सिद्धांतों एवं नियमों के अनुरूप कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर प्रदेश संयोजक प्रेम साहू, प्रदेश सचिव विक्रम सिंह गोगावत, चंद्रप्रकाश खटीक, गोपाल आचार्य, प्रकाश माली, दीपक सोनी, राकेश माली, जुगल किशोर पवार, शिवनारायण चित्तौड़ा सहित संगठन के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!