जल-जंगल-जमीन के रक्षक भगवान बिरसा मुंडा को बाकरा ने किया नमन, सरपंच राकेश खटीक की अध्यक्षता में हुआ आयोजन

शक्करगढ़
ग्राम पंचायत बाकरा में रविवार को महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जननायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम सरपंच राकेश कुमार खटीक की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।
इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने उनके जीवन संघर्ष, अदम्य साहस, सामाजिक चेतना और देश की आजादी में दिए गए योगदान को याद किया।
वक्ताओं ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने आदिवासी समाज के अधिकारों, जल-जंगल-जमीन की रक्षा और सामाजिक स्वाभिमान के लिए संघर्ष कर इतिहास में अमिट पहचान बनाई। उनका जीवन आज भी समाज को एकता, साहस और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा देता है।
सरपंच राकेश खटीक ने कहा कि महापुरुषों की जयंती मनाने का उद्देश्य केवल उन्हें याद करना नहीं, बल्कि उनके आदर्शों और विचारों को अपने जीवन में अपनाना भी है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को देश के महान नायकों के संघर्ष और इतिहास से परिचित कराते हैं।
कार्यक्रम में ग्रामीणों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही























































