Bhilwara News

शाहपुरा को रेल नेटवर्क से जोड़ने की मांग तेज,

प्रधानमंत्री,मुख्यमंत्री,सांसद व महाप्रबंधक उतर पश्चिमी रेलवे को ज्ञापन सौंपा

शाहपुरा,भीलवाड़ा (राजस्थान)-राजेन्द्र खटीक।
संस्कार न्यूज़।
शाहपुरा (भीलवाड़ा)।शाहपुरा जन सेवा समिति ने शाहपुरा को रेल नेटवर्क से जोड़ने की लंबे समय से चली आ रही मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन सौंपा है। यह ज्ञापन उपखण्ड अधिकारी शाहपुरा के मार्फत भेजा गया है।


ज्ञापन में समिति के जन सेवक शिवराज कोली ने कहा है कि शाहपुरा आजादी से पूर्व एक स्वतंत्र रियासत रहा है। इसका ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, प्रशासनिक एवं राजनीतिक महत्व रहा है। आजादी के समय राजस्थान की 19 रियासतों में शाहपुरा शाहपुरा ने प्रदेश के इतिहास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।


दुर्भाग्यवश आजादी के इतने वर्षों बाद भी शाहपुरा रेल नेटवर्क से वंचित है। स्थानीय ऐतिहासिक मान्यताओं एवं उपलब्ध जानकारियों के अनुसार रियासतकाल में शाहपुरा को रेल मार्ग से जोड़ने की योजना पर प्रारंभिक कार्य हुआ था। इस ऐतिहासिक प्रस्ताव की अभिलेखीय एवं तकनीकी जांच कराकर इसकी संभावनाओं का पुनः अध्ययन किया जाना आवश्यक है।
समिति की प्रमुख मांगे –

  1. दिल्ली-जयपुर-टोडारायसिंह-केकड़ी-शाहपुरा-गंगापुर-नाथद्वारा-उदयपुर-अहमदाबाद रेल कॉरिडोर की व्यवहार्यता का परीक्षण करवाया जाए।
  2. प्रस्तावित रेल मार्ग का सर्वे करवाकर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार करवाई जाए।
  3. शाहपुरा को प्रस्तावित रेल कॉरिडोर में प्रमुख रेलवे स्टेशन के रूप में शामिल करने पर विचार किया जाए।
  4. रियासतकालीन प्रस्तावित रेल लाइन के पुराने मार्ग, मिट्टी की पाल, पुलिया एवं अन्य अवशेषों की अभिलेखीय व तकनीकी जांच करवाई जाए।
    ज्ञापन के साथ ज्ञापन-पत्र संख्या 2 एवं ज्ञापन पर शाहपुरा के नागरिकों के हस्ताक्षर-पत्र संख्या 3 संलग्न किए गए हैं।
    समिति ने कहा है कि शाहपुरा को रेल से जोड़ने से क्षेत्र के व्यापार, शिक्षा, रोजगार और पर्यटन को बड़ी गति मिलेगी। साथ ही यह ऐतिहासिक नगर को देश के प्रमुख शहरों से सीधे जोड़ेगा।
    इस कार्यक्रम में जनसेवा समिति के जन सेवक शिवराज कोली,वकील रामप्रसाद जाट,वकील विक्रम गुर्जर,अजय मेहता,धनराज जीनगर,छोटू खान,बसन्ती लाल वैष्णव,हरि सिंह,गणपत कोली,चेतन कोली आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!