Bhilwara News
हाडो का खेड़ा के पास 14 फीट लंबे अजगर का रेस्क्यू, ग्रामीणों में मची हलचल

बड़लियास (रोशन वैष्णव)
हाडो का खेड़ा गांव के पास सड़क पर 14 फीट लंबा विशालकाय अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में हलचल मच गई। अजगर सड़क पार कर रहा था, तभी ग्रामीणों की उस पर नजर पड़ी। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल रेस्क्यू टीम को सूचना दी।
सूचना मिलते ही चोसला की रेस्क्यू टीम के कैलाश रेगर, दुर्गेश रेगर, सुरेश रेगर एवं राजू वैष्णव मौके पर पहुंचे। टीम के सदस्यों ने सावधानीपूर्वक अजगर का रेस्क्यू किया। करीब 14 फीट लंबे और काफी मोटाई वाले इस विशालकाय अजगर को देखकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
रेस्क्यू टीम की तत्परता से अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। टीम के सदस्यों के प्रयासों की ग्रामीणों ने सराहना की।






















































