जागेश्वर मंदिर परिसर में मनाई बालासाहेब ठाकरे की 14वीं पुण्यतिथि, शिवसैनिकों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

बिजौलिया। प्रखर राष्ट्रवादी विचारक एवं शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे की 14वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को कस्बे के जागेश्वर मंदिर परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिवसेना के तहसील प्रमुख आशीष राठौर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में शिवसैनिकों ने बालासाहेब ठाकरे के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर तहसील प्रमुख राठौर ने शिवसैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदू हित, राष्ट्रहित, नारी रक्षा, गौ रक्षा और समाजहित के लिए बालासाहेब ठाकरे का आजीवन समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके ओजस्वी विचार, निर्भीक नेतृत्व और राष्ट्रवादी चिंतन आने वाली पीढ़ियों को समाज एवं राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बालासाहेब के विचारों और आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में चंद्रप्रकाश खटीक, हनुमान सिंह चौहान, लोकेश राठौर, पुरुषोत्तम महावर, कैलाश बारी, हरि सिंह बंजारा, नारायण अहीर, शंकरलाल, रोडू, राजू बंजारा, रामबाबू पाराशर, राहुल पांडे, राजू माली, विजय कोली एवं सतीश कोली सहित शिवसैनिक और कार्यकर्ता मौजूद रहे।






















































