बिजोलिया में संविधान दिवस पर अंबेडकर मंच की बैठक आयोजित, 6 दिसंबर को रक्तदान शिविर की तैयारियों पर हुई चर्चा

बिजोलिया। 26 नवंबर संविधान दिवस के अवसर पर अंबेडकर विचार मंच ब्लॉक बिजोलिया संविधान दिवस मनाया गया के तत्वावधान में मीणा छात्रावास में बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन करने के साथ हुई।
इस दौरान मुख्य वक्ता किशन कुमार खटीक ने बाबा साहब के विचारों, आदर्शों एवं संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा, समानता, सामाजिक न्याय और भाईचारे का संदेश दिया तथा समाज को जागरूक रहने का आह्वान किया।
बैठक में आगामी 6 दिसंबर को बाबा साहब के महापरिनिर्वाण दिवस पर छठवीं बार आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर की तैयारियों एवं कार्यक्रम की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित: रतिराम मीणा, रतन भील, किशन कुमार खटीक, प्रकाश चंद मीणा, मुकेश कुमार खटीक, विजयपाल रेगर, किशन कुमार खटीक, मुकेश कुमार रेगर, राजू लाल बंजारा, सत्यनारायण मेघवाल, अधिवक्ता दीपक मीणा, धनराज मीणा, मनराज मीणा, जगदीश चंद्र मीणा, सुनील भाट, राहुल, विशाल, अंकित एवं पंकज सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



