Bhilwara News

काछोला में संविधान दिवस पर बाबा साहब को दीप प्रज्ज्वलित कर किया नमन

संविधान के आदर्शों और सामाजिक समानता का दिया संदेश

असलम रंगरेज

काछोला में 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विचार मंच काछोला के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बाबा साहब के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में काछोला सरपंच गीता देवी माली के प्रतिनिधि अरविंद कुमार माली सहित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विचार मंच के अध्यक्ष एवं पार्षद मनीष मेघवंशी, उपाध्यक्ष प्रेमचंद रेगर, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि सत्य नारायण बलाई, पूर्व सीआर राजेंद्र रेगर, मंच संयोजक चांदमल रेगर, मदन बेरवा, लोकेश खटीक, देवी लाल बलाई, सत्यनारायण मेघवंशी, एवं बाबूलाल माली सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने भारतीय संविधान के निर्माण में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के ऐतिहासिक योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान देश के प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व का अधिकार प्रदान करता है। बाबा साहब ने शिक्षा को सामाजिक बदलाव का सबसे बड़ा माध्यम बताते हुए समाज को शिक्षित, संगठित और जागरूक रहने का संदेश दिया था।
कार्यक्रम में संविधान की मूल भावना को अपनाने, सामाजिक समरसता बनाए रखने तथा आपसी भाईचारे के साथ समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देने का संकल्प लिया गया। उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!