BHILWARA

तेजा दशमी की तैयारी को लेकर जाट समाज ने की बैठक


शाहपुरा राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा 2 सितंबर 2025 को राजस्थान के लोक देवता जाट समाज की आराध्य वीर शिरोमणि तेजाजी महाराज की जयंती पर संपूर्ण भारतवर्ष में तेजा दशमी का आयोजन धूमधाम से किया जाता है। एडवोकेट रामप्रसाद जाट के अनुसार शाहपुरा जाट समाज द्वारा तेजा दशमी से एक दिन पूर्व तेजाजी महाराज की जयंती को धूमधाम से मनाया जाता रहा है हर वर्ष की भांति इस वर्ष 1 सितंबर 2025 को जाट समाज शाहपुरा फुलिया कला जहाजपुर हु रडा बनेड़ा कोटडी द्वारा तेजा दशमी पर भव्य और आकर्षक कार्यक्रम व प्रतिभावान छात्र-छात्राओं खिलाड़ियों के सम्मान समारोह की तैयारी को लेकर आज जाट छात्रावास कलिंजरी गेट शाहपुरा में समाज के बंधुओ ने बैठक कर व्यवस्थाओं पर चर्चा की।
बैठक में छात्रावास उपाध्यक्ष रामधन थरोदा, सचिव जगदीश जाट, बैनाथ रणवा आमली, सत्यनारायण जाट सरपंच,कैलाश गोरा, अनिल गोरा, सांवरलाल गोरा बचखेड़ा, द्वारका प्रसाद जाट,धर्मीचंद ,रामस्वरूप धोलिया रहड ,राकेश ,महावीर थरोदा रामपुरा, भंवरलाल जाट कादीसहना, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ओम चौधरी रघुनाथपुरा, भेरूलाल खाकल डोरिया, कन्हैया लाल जानी शाहपुरा मौजूद रहे।
कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आगामी बैठक 17 अगस्त रविवार सुबह 11:00 बजे छात्रावास में रखे जाने का निर्णय लिया गया।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!