BHILWARA

शाहपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 109 किलो अवैध अफीम डोडा चुरा जब्त


शाहपुरा । मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने 109.347 किलो अवैध अफीम डोडा चुरा बरामद किया है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 16 लाख 50 हजार रुपए बताई जा रही है।

पुलिस में कार्रवाई शाहपुरा थानाधिकारी सुरेश चंद तथा डीएसटी प्रभारी राजपाल सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा की गई है।

पुलिस ने बताया की 23 अगस्त को सूचना मिली थी कि गोपाल भील निवासी भीलो का झोपड़ा, रहड ने खेत पर बने कमरे में बड़ी मात्रा में अफीम डोडा चुरा छुपाकर रखा हुआ है। टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली तो वहां 6 प्लास्टिक के कट्टों में अवैध मादक पदार्थ मिला। कुल 109.347 किलो डोडा चुरा को मौके पर जब्त कर थाना शाहपुरा में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस मामले कि जाँच में जुटी है ।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!