BHILWARA

मातृकुंडिया बांध : (चित्तौड़गढ़) बांध के 6 गेट रात्रि 9 बजे डेढ़-डेढ फीट खोले जाएंगें


सत्यनारायण सेन गुरला
राशमी (चित्तौड़गढ़)। उपखंड क्षेत्र के मातृकुंडिया बांध के कैचमेंट इलाके में स्थित नंदसमंद बांध से जारी पानी की आवक के साथ ही बुधवार रात्रि 9 बजे बांध के 6 गेट डेढ़-डेढ फीट खोले जाएंगे। जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता धीरज बेनीवाल की आमजन से अपील-नदी के बहाव के दौरान सड़क और पुल के उपर से पानी बहने की स्थिति में उस जगह को पार करने का जोखिम बिल्कुल भी ना उठाएं। किसी भी हाल में जान जोखिम में न डालें। ऐसा खुद भी न करें और दूसरों को भी बढ़े जलस्तर वाले क्षेत्र से सुरक्षित दूरी बनाकर रखने की सलाह दें।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!