BHILWARA

मांडल में निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद जांच शिविर आयोजित



भीलवाड़ा जिले के मांडल राजकीय महात्मा गांधी बालिका माध्यमिक विद्यालय में सांवरिया मित्र मंडल की ओर से विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन किया गया।



इस शिविर में गोमा बाई नेत्रालय के चिकित्सकों ने सेवाएं दीं। परीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। शिविर में मरीजों को पास की नजर के चश्मे और आवश्यक दवाइयां निःशुल्क वितरित की गईं।



सांवरिया मित्र मंडल के विकास सुवलका ने बताया कि जिन मरीजों को ऑपरेशन की आवश्यकता है, उनका ऑपरेशन भीलवाड़ा स्थित गोमा बाई नेत्र चिकित्सालय में पूरी तरह निःशुल्क किया जाएगा।
इस अवसर पर सांवरिया मित्र मंडल के बनवारी लाल ओझा , मुकेश मूंदड़ा , शंकर लाल तेली , विनोद ट्रेलर , अंतिम कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!