BHILWARA

ठाकुर जी ने बारिश के बूंद के बीच किया जलविहार, चावंडिया में ठाकुर जी 4 घंटे की भक्तों के साथ जल‌ क्रीड़ा


ड़साणिया का खेड़ा में लगाया छप्पन भोग
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर कस्बे के निकटवर्ती सोपुरा, सालरिया, ढ़ेलाणा, बनकाखेड़ा, चावंडिया, बड़ला, चावंडिया, ककरोलिया माफी, लसाड़िया, रेड़वास, कुड़ी, बोरखेड़ा, जित्यास, नोहरा, खजीना, खरेड़, कांदा आदि कई गांवों में जलझूलनी एकादशी पर आज ठाकुर जी ने बारिश के बीच जलविहार किया ।

दोपहर बाद शुभ मुहूर्त में  पुजारी ने ठाकुर जी को रजत रेवाड़ी में विराजमान करवाया, इसके बाद ठाकुर जी भक्तों की कंधों पर विराजमान होकर सरोवर में जल क्रीड़ा करने बनास, कोठारी नदी व तालाबों में गये, जहा ठाकुर जी ने भक्तों के साथ जल क्रीड़ा की, इसके बाद सरोवर में आरती की और प्रसादी वितरण की, इसके बाद ठाकुर जी नगर भ्रमण को निकले, जहां जगह-जगह ठाकुर जी की आरती व स्वागत किया जाएगा, गांव में भ्रमण करने के बाद ठाकुर जी आपने निज धाम पहुंचेंगे  ।

वही ड़साणिया का खेड़ा गांव में जलझूलनी महोत्सव पर चारभुजा नाथ के द्वितीय छप्पन भोग का आयोजन हुआ, ठाकुर जी को छप्पन भोग का भोग लगाया। चावंडिया गांव में जलझूलनी महोत्सव में दोपहर 2:15 बजे चारभुजा नाथ चामुंडा माता तालाब में पहुंचें, जहां ठाकुर जी ने चार घंटे तक भक्तों के साथ नाव में विराजमान होकर तालाब में भ्रमण किया, वह भक्तों के साथ जल क्रीड़ा की, इस द्वारा ड्रोन से पुष्प वर्षा की गई, वही तालाब में तेजा गायन किया गया, वही सायं 6:15 बजे सरोवर में महा आरती के बाद ढोल नगाड़े डीजे के साथ शोभायात्रा प्रारंभ इ, जो रात भर गांव में भ्रमण करेगी ।।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!