BHILWARA

जीवा का खेड़ा में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन की एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित।

जसवंत पारीक आकोला कस्बे के समीपवर्ती जीवा का खेड़ा गांव में मंगलवार को राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन की एक दिवसीय ग्राम पंचायत स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम की कार्यशाला आयोजित की गई । कृषि पर्यवेक्षक सांवरिया सुथार ने बताया कि सहायक निदेशक कृषि विस्तार कोटडी प्रकाश चंद्र खटीक, कृषि अधिकारी पप्पू लाल खटीक, कृषि अन्वेषक कन्हैया लाल कुमावत, सहायक कृषि अधिकारी पीयूष प्रकाश त्रिवेदी,वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक मनोज कुमार मीणा, कृषि पर्यवेक्षक ब्रजमोहन रैगर, रहीश कुमार बलाई ने प्राकृतिक खेती की विस्तृत चर्चा की

जिसमें जीवामृत, बीजामृत,ब्रह्मास्त्र, वर्मिकंपोस्ट, आदि तथा विभागीय योजनाएं सिंचाई पाईप लाइन,तारबंदी , कृषि यंत्र, गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना, फार्म पौंड, तथा मृदा स्वास्थ्य कार्ड आदि के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!