BHILWARA

लक्ष्मीखेड़ा में ग्रामीण सेवा शिविर में भूमि विवाद और आवास पट्टे का त्वरित निस्तारण, कई मामलों का समाधान


बिजौलिया। ग्रामीण सेवा शिविर अभियान के तहत बुधवार को ग्लक्ष्मीखेड़ा ग्राम पंचायत में शिविर का आयोजन हुआ। उपखंड अधिकारी अजीत सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में विभिन्न राजस्व एवं आवास संबंधी मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर ग्रामीणों को राहत प्रदान की गई।

शिविर के दौरान ग्राम बिजौलिया कला की भूमि के बंटवारे को लेकर ओमप्रकाश पुत्र मुरलीधर शर्मा एवं अन्य पक्षकारों ने प्रार्थना पत्र सौंपा। उपखंड अधिकारी के निर्देशन में तहसीलदार ने दोनों पक्षों की सहमति से दस्तावेजों की जांच कर मौके पर ही नियमानुसार आदेश पारित किए और प्रकरण का त्वरित निस्तारण किया।



इसी शिविर में ग्राम लक्ष्मीखेड़ा की गीता भील, पत्नी गोपाल भील, ने अपने पुश्तैनी मकान के पट्टे की मांग रखी। मामले को गंभीरता से लेते हुए शिविर प्रभारी ने ग्राम विकास अधिकारी को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद पात्र लाभार्थी गीता भील को मौके पर ही आवास पट्टा प्रदान किया गया।

शिविर में विभिन्न विभागों के कार्यों का भी त्वरित निपटारा किया गया। फार्मर रजिस्ट्रेशन के 8 प्रकरण, किसान गिरदावरी के 77 प्रकरण, आपसी सहमति का 1 मामला, नामांतरण के 17 प्रकरण, मूल निवास प्रमाण पत्र के 12, जाति प्रमाण पत्र के 10, शुद्धि के 3 तथा 20 पट्टे मौके पर ही जारी किए गए। इस दौरान तहसीलदार ललित डीडवानिया सहित ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे ।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!