खबर का असर : महुआ में 6 दिन बाद पानी की समस्या का समाधान, सप्लाई हुई सुचारू

BHILWARA
Spread the love


महुआ । महावीर वैष्णव
कस्बे के लोगों के लिए राहत की खबर है। करीब 6 दिन से पेयजल की किल्लत झेल रहे कस्बेवासियों के लिए शनिवार सुबह पानी की सप्लाई सुचारू हो गई।



जानकारी के अनुसार, चम्बल परियोजना के तहत लगाए गए पेयजल नलों में पानी की आपूर्ति रुक गई थी। भीलवाड़ा फोकस में खबर प्रकाशित होने के बाद संबंधित विभाग ने तुरंत हरकत में आते हुए पाइपलाइन की मरम्मत कर पानी की आपूर्ति शुरू कर दी।

👇 पूरी जानकारी के लिए खबर पढ़े 👇