स्व-सहायता समूहों से महिलाओं की हो रही है आर्थिक उन्नत
सोनी मेहरा
शाहपुरा बनेड़ा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत डाबला में राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) के क्लस्टर कार्यालय डाबला के तत्वावधान में राजीविका महिला सर्वांगीण विकास सहकारी समिति लिमिटेड की वार्षिक आमसभा बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में राजीविका बनेड़ा ब्लॉक परियोजना अधिकारी सोनी मेहरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और उपस्थित महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्यों को संबोधित किया।
अपने संबोधन में सोनी मेहरा ने कहा कि राजीविका जैसे संगठन ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने जोर दिया कि स्व-सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं न केवल आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं, बल्कि समाज में नेतृत्व की भूमिका भी निभा रही हैं।
बैठक में समिति की वार्षिक गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत एवं एल.आर.पी. शिवदयाल शर्मा ने किया गया और आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर महिला सदस्यों ने अपने अनुभव साझा किए तथा ग्राम स्तर पर चल रही आजीविका योजनाओं की प्रगति पर विचार-विमर्श किया।
बीपीएम मेहरा ने सक्रिय महिला समूहों को प्रोत्साहन देते हुए कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और स्वावलंबन के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने सभी सदस्यों से संगठन की एकजुटता बनाए रखने और अधिक से अधिक महिलाओं को इससे जोड़ने का आह्वान किया।

वहीं बैंक ऑफ बड़ोदा ब्रांच मैनेजर विशाल अग्रवाल विरिष्ठ अतिथि के रुप में सभा में शामिल होकर बैंक सम्बंधित सभी प्रकार की योजनाओं को उपस्थित सभी महिलाओं को बताया सभी को जीवन बीमा करवाने के लिए आग्रह किया। आम सभा के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, रस्साकसी, कुर्सी रेस आदि कार्यक्रम आयोजित हुए । सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी डाबला हरिसिंह , वरिष्ठ लिपिक दल्लि चंद बैरवा, पंचायत सहायक बाबु लाल शर्मा,राजीविका डाबला राजीविका क्लस्टर अध्यक्ष सीमा देवी खटीक,सचिव विमला टेलर , कोषाध्यक्ष चंदा कंवर , बनेड़ा के क्लस्टर मैनेजर पूजा यदुवंशी, बनेड़ा अकाउंटेंट अकाउंटेंट ज्ञानावती दमामी,रायला क्लस्टर अकाउंटेंट शेरबानु, रायला क्लस्टर कोर्डिनेटर नसीम बानु, बनेड़ा क्लस्टर कोर्डिनेटर पिकी सेन,रेणु व्यास ,समिति सदस्य, एआरपी रीना व्यास,एलआरपी सीताराम कुमावत, पत्रकार परमेश्वर दमामी, आदि मंचाशीन अतिथियों के रुप में शामिल हुए । वहीं डाबला क्लस्टर के एआरपी चन्द्र शेखर खोईवाल,सांवर लाल कुमावत, एलआरपी शिवदयाल शर्मा, लेखापाल सुमन सुवालका , क्लस्टर मैनेजर रेखा तेली , डाबला क्लस्टर कोर्डिनेटर कांता शर्मा ,गणी वैष्णव,सीमा वैष्णव,बैंक मित्रा प्रतिभा कंवर ,डाटा एंट्री ऑपरेटर मैना कंवर , सहित ग्राम पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में महिला स्व-सहायता समूहों की सैकड़ों की तादाद में राजीविका से जुड़ी महिलाएं उपस्थित रहीं।
