BHILWARA

राज्य स्तर पर चयनित हुए अनिल मीणा, गांव का नाम किया रोशन


शक्करगढ़

बांकरा पंचायत के छोटे से राजस्व ग्राम बाग की झोपड़िया के होनहार छात्र अनिल मीणा का राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। हाल ही में आयोजित 69वीं जिला स्तरीय 14 वर्षीय छात्र-छात्रा एथलेटिक्स प्रतियोगिता (8 से 11 सितंबर) आर्यव्रत इंटरनेशनल सेकेंडरी स्कूल, भीलवाड़ा में सम्पन्न हुई। इस प्रतियोगिता में अनिल मीणा ने 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर गांव और विद्यालय दोनों का नाम गौरवान्वित किया।वर्तमान में अनिल मीणा आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय, शाहपुरा (कोठार मोहल्ला) में कक्षा 9वीं के विद्यार्थी हैं।


अनिल ने इससे पूर्व विद्या भारती द्वारा आयोजित क्षेत्रीय एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता में भी 400 मीटर और 600 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।
अब अनिल का चयन राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जो 29 अक्टूबर से 4 नवंबर तक भरतपुर में आयोजित की जाएगी।
अनिल की इस उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी और गर्व का माहौल है। ग्रामीणों एवं विद्यालय परिवार ने अनिल को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!