BHILWARA

पुलिस ने सक्रिय गैंग 007 के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

भीलवाड़ा। जिले में सक्रिय गैंग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना बडलियास सर्कल के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जो गैंग 007 से जुड़े बताए जा रहे हैं।



पीएचक्यू/एटीएस/एसओजी द्वारा 11 अक्टूबर को जारी गैंग 007 के मुखिया मनीष जाट और उसके सहयोगियों की सूची में थाना बडलियास के आपराधिक प्रवृत्ति वाले तीन लोग शामिल पाए गए। इस पर 12 अक्टूबर को पुलिस ने आरोपियों को तलब कर पुछताछ की और इसके बाद गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में राजेश पिता महादेव जाट, निवासी चावण्डिया, थाना बडलियास , कल्याण, पिता भैरू जाट, निवासी भगवानपुरा, बन का खेडा, थाना बडलियास और विनोद, पिता रामलाल जाट, निवासी बन का खेडा, थाना बडलियास शामिल है ।

पुलिस ने बताया कि थानाधिकारी देवराज सिंह के नेतृत्व में टीम लगातार सघन छापेमारी और निगरानी कर रही है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!