BHILWARA

जिला कांग्रेस अध्यक्ष चयन को लेकर कल बिजौलिया में बैठक, एआईसीसी पर्यवेक्षक होंगे मौजूद


बिजौलिया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के चयन को लेकर एआईसीसी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक गुरुवार, को बिजौलिया पहुंचेंगे। इस संबंध में दोपहर 1 बजे ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय बिजौलिया में कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श बैठक आयोजित की जाएगी।

मंडल अध्यक्ष अनिल राव और जिला परिषद सदस्य अंकित तिवाड़ी ने बताया कि बैठक में एआईसीसी ऑब्जर्वर वकार रसूल वानी (पूर्व मंत्री, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष जम्मू–कश्मीर, सीडब्ल्यूसी सदस्य एवं भीलवाड़ा प्रभारी) शामिल होंगे। उनके साथ जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा के अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी, तथा पीसीसी द्वारा नियुक्त पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर, अनुपम शर्मा और बालूलाल भील भी मौजूद रहेंगे।



बैठक में जिले के वरिष्ठ कांग्रेसजन, विधायक, पूर्व विधायक, पीसीसी सदस्य, ब्लॉक, मंडल एवं नगर पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवा दल, एनएसयूआई सहित सभी विभागों एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्ष-पदाधिकारी तथा पंचायत राज एवं नगर पालिका के वर्तमान व पूर्व जनप्रतिनिधि आमंत्रित किए गए हैं।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!