दीपावली सजावट में बालाजी मार्केट रहा प्रथम ‘‘यूनेस्को द्वारा दीपावली सजावट प्रतियोगिता 2025’’

BHILWARA
Spread the love


भीलवाड़ा : राजकुमार गोयल
भीलवाड़ा 22 अक्टूबर। दीपावली के अवसर पर जिला यूनेस्को एसोसिएशन द्वारा सामुहिक सजावट को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से आयोजित दीपावली सजावट प्रतियोगिता-2025 का प्रथम पुरस्कार बालाजी मार्केट, द्वितीय पुरस्कार संयुक्त रूप से सुभाष मार्केट व सीताराम मार्केट (सीताराम जी की बावड़ी) तथा सार्वजनिक सर्कल के लिए राजीव गांधी चौराहे को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।


प्रदेश संयोजक गोपाललाल माली ने बताया कि जिला यूनेस्को एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश जैन की अध्यक्षता में गठित निर्णायक मण्डल के सदस्यों मधु लोढा, हरनारायण माली, विशाल विजयवर्गीय, कमलेश जाजू, राधा अग्रवाल द्वारा शहर के श्रेष्ठ बाजारों व प्रतिष्ठानों का सजावट के लिए चयन किया गया।


बाजार सजावट में तीसरा स्थान आचार्य तुलसी मार्ग महाराणा प्रताप मार्केट को चुना गया। व्यक्तिगत सजावट के लिए महारानी कॉम्पलेक्स स्थित आर.आर. ज्वैलर्स द्वारा स्वागत गेट व इंवेट प्रथम व पुर रोड़ स्थित स्वागत गेट राजस्थान टेंट हाउस द्वितीय स्थान पर रहा। तीसरे नम्बर पर होटल रॉयल एम्बेसिस को चुना गया। सार्वजनिक स्थल में पांसल चौराहा को द्वितीय एवं सूचना केन्द्र चौराहा को तृतीय पुरस्कार मिला। निर्णायक कमेटी ने दिनांक 18 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक विभिन्न बाजारों सहित सर्कलों व व्यक्तिगत सजावट का भी अवलोकन किया।

भीलवाड़ा जिला यूनेस्को एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित अग्रवाल ने बताया कि निर्णायक मण्डल की बैठक में लिये गये निर्णय के अनुसार सभी विजेताओं को आगामी कार्यक्रम में पुरस्कार के रूप में ट्रॉफी व प्रशंसा पत्र दिये जायेंगे।