BHILWARA

राजस्थान में सरकारी और निजी स्कूलों में विद्यार्थियों की एक जैसी होगी यूनिफॉर्म- दिलावर



डॉ.चेतन ठठेरा स्वतंत्र पत्रकार

जयपुर। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कहा है कि प्रदेश में अगले शैक्षणिक सत्र से सभी सरकारी और निजी स्कूलों में विद्यार्थियों की एक जैसी यूनिफॉर्म अर्थात ड्रेस होगी और नया शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल से शुरू होगा।

[metaslider id=”6401″]



शिक्षकों व विद्यार्थियों का परिचय पत्र अनिवार्य होगा

शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर आज प्रदेश के कोटा में पत्रकारों से रूबरू होते हुए यह बात कही। उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा की प्रदेश के सरकारी निजी स्कूलों की यूनिफॉर्म एक जैसी होगी इसमें टाई नहीं होगी और इसके पश्चात सभी शिक्षकों की यूनिफॉर्म भी तय होने वाली है तथा शिक्षकों का आईडी कार्ड होगा और सभी विद्यार्थियों के लिए भी परिचय पत्र अनिवार्य किया जाएगा।

[metaslider id=”6448″]



कार्यालयों की शुरुआत राष्ट्रगान से और समापन राष्ट्रगीत से होगा

दिलावर ने कहा कि अब नया शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल से शुरू होगा ताकि विद्यार्थियों को समय पर किताबें मिल जाएगी और उन्हें गर्मियों की छुट्टियों में पढ़ने का समय भी मिल जाएगा वर्तमान में शिक्षा सत्र 1 जुलाई से शुरू होता था। दिलावर ने कहा कि अब उनके विभागों में जिसमें पंचायती राज विभाग शिक्षा विभाग और संस्कृति विभाग हैं इन विभागों के कार्यालय अब राष्ट्रगान से शुरू होंगे और राष्ट्रगीत से बंद होंगे और इसके बाद हाजिरी भरी जाएगी।

विद्यार्थी स्कूल पहुंचा या नहीं इसकी सूचना माता-पिता को मिलेगी

उन्होंने कहा कि स्कूल आने वाले विद्यार्थी की जानकारी उनके माता-पिता को होनी चाहिए माता-पिता को पता होना चाहिए कि उनका बच्चा स्कूल का पहुंचा या नहीं विद्यार्थियों के स्कूल नहीं पहुंचने पर उसकी सूचना साला दर्पण में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर अभिभावकों को मिलेगी इससे अभिभावकों को अपने बच्चों के बारे में जानकारी मिल सके इसकी तैयारी विभाग ने कर ली है और यह व्यवस्था शीघ्र ही लागू होने वाली है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!