BHILWARA

दीवार फांदकर घर में घुसा चोर, 9 लाख के आभूषण छीने,दांतली से किया हमला


8 दिन में कस्बा क्षेत्र में तीसरी बार चोरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल, ग्रामीणों में आक्रोश

बीगोद कस्बे के गुर्जर बस्ती वार्ड नंबर 4 में 8 दिन में तीसरी बार चोरों ने एक घर को अपना निशाना बनाया। यहां बरामदे के कमरे में सो रही महिला के गले में दांतली से सोने के आभूषण काटते समय महिला की नींद खुल गई। छीना झपटी में चोर ने महिला पर दांतली से हमला कर दिया। जाग हो जाने पर सोने के आभूषण लेकर फरार हो गया। सूचना पर कस्बा पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास लगे सीसी टीवी फुटेज खंगालने के साथ ही चोरों की तलाश शुरू की। ग्रामीणों ने बताया की कस्बे के इस क्षेत्र में 8 दिन में यह तीसरी चोरी की घटना है लेकिन पुलिस की रात्रि ग्रस्त सुस्त होने से चोरों के हौसले बुलंद है, ग्रामीणों में आक्रोश है। जानकारी के अनुसार कस्बा क्षेत्र के गुर्जर बस्ती में शनिवार रात एक चोर भंवर लाल गुर्जर के मकान की दीवार फांदकर घुसे।

घर के बरामदे के कमरे में भंवरलाल की पत्नी रामू देवी उम्र 55 वर्ष सो रही थी। चोर रामू देवी के गले से दातली से सोने के आभूषण काट लिए इस दौरान रामू देवी की नींद खुल गई व छीना झपटी में  चोर ने दांतली से हमला कर दिया व सोने की बाली वजन तीन तोला, रामनवमी एक,मांदलिया चार, मोती चार वजन चार तोला लेकर भाग गया। इसके साथ ही अन्य परिजनों की नींद खुल गई परिजनों के चिल्लाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और चोरों की तलाश की लेकिन कोई नहीं मिला।

इसी तरह 8 दिन पहले इसी क्षेत्र के गाडोलिया बस्ती में दो घरो को चोरों निशाना बनाया वहां पर भी चोर राजू पिता गोपी गाडोलिया के मकान की दीवार फांदकर अंदर रखी मोटरसाइकिल को वही माधो पिता खाना गाडोलिया के मकान की गेट की सांकल खोलकर घर में घुसे वहां से पचास हजार रुपये के चांदी के जेवरात में बीटी, कान टोबीश, मंगलसूत्र, गले की कंठी, दस हजार के कंबल चुरा कर ले गए। ग्रामीणों व पिडीतों ने बताया कि 27 अक्टूबर को बिगोद थाने में रिपोर्ट दी लेकिन 7 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस मौके पर मौका मुआयना करने नहीं पहुंची।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!