BHILWARA

स्वतंत्र राजपुरोहित बने लीगल एम्बिट के जिलाध्यक्ष


भीलवाड़ा। शहर के पत्रकार स्वतंत्र राजपुरोहित को उनके सामाजिक योगदान, जनसेवा की भावना और विधिक जागरूकता के प्रति समर्पण को देखते हुए लीगल एम्बिट संगठन के जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।

संस्था समाज में जनहित, विधिक जागरूकता, मानवाधिकार संरक्षण, तथा सूचना का अधिकार जैसे संवैधानिक अधिकारों के प्रचार-प्रसार के लिए कार्यरत है। संगठन अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आमजन के बीच विधिक चेतना और न्यायिक पारदर्शिता को बढ़ाने हेतु सक्रिय भूमिका निभाता है।


राजपुरोहित संगठन में जन-जागरूकता अभियान, संगठनात्मक गतिविधियों में सहभागिता, अधिवक्ताओं और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय, तथा जनहित याचिकाओं और शिकायतों में सहयोग जैसे कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष राव धनबीर सिंह और सीईओ महावीर पारीक ने विश्वास जताया कि “पत्रकार” स्वतंत्र राजपुरोहित संगठन के माध्यम से विधिक चेतना और सामाजिक न्याय के प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!