BHILWARA

सालासर से लौटते गुजराती परिवार की कार ट्रक से टकराई, 3 बच्चों सहित 5 लोग गंभीर घायल

भीलवाड़ा हादसा । रविवार तड़के भीलवाड़ा-अजमेर हाइवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। सरेरी के पास सालासर बालाजी के दर्शन कर लौट रहे एक गुजराती परिवार की कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।



जानकारी के अनुसार राजकोट निवासी अशोक बैरागी (49) अपनी पत्नी दक्षा, बेटे यतेश, बहू रीना, पोते रौनक, उर्विल, पोती मिशा और परिचित सुनील कुमार के साथ सालासर बालाजी से अहमदाबाद लौट रहे थे।



सुबह करीब 6 बजे सरेरी के पास होटल राज इन के सामने उनकी कार एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।


हादसे में अशोक बैरागी, यतेश, सुनील कुमार, रौनक और उर्विल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही लांबिया टोल से हाईवे एंबुलेंस के पायलट इस्लाम और मेल नर्स जितेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को भीलवाड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

डॉक्टरों के अनुसार घायलों का इलाज ट्रॉमा वार्ड में जारी है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!